नई दिल्ली: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण की बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने तारीफ की है. शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की तुलना फ्रांस और क्रोएशिया से की है. शिवसेना ने राहुल को क्रोएशिया कहा है और मोदी को फ्रांस. शिवसेना ने कहा है कि जिस तरह से क्रोएशिया ने विश्वकप फाइनल हार कर भी दिल जीता था, वैसा ही कल संसद में भी हुआ.

कल सभी ने देखा राहुल का नया अवतार- शिवसेना

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा है, ‘’नरेंद्र मोदी का भाषण प्रधानमंत्री का भाषण है. मोदी जी, मोदी जी हैं. आज मोदी जी की तुलना किसी से करना ठीक नहीं है, लेकिन उसी टक्कर में राहुल गांधी के भाषण की भी चर्चा हो रही है. राहुल गांधी का नया अवतार कल सदन में सभी ने देखा. उन्हें उसका श्रेय देना होगा.’’

राहुल ने दिल जीत लिया- शिवसेना

संजय राउत ने कहा, ‘’फीफा के फाइनल में फ्रांस ने क्रोएशिया को हरा दिया था, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा क्रोएशिया की ही हुई, क्योंकि उसने सभी का दिल जीत लिया था. राहुल क्रोएशिया हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’मोदी जी ने कल मिले मौके का पूरा फायदा उठाया. लोगों ने पीएम मोदी को कई बार सुना है, लेकिन कल राहुल गांधी को नए अंदाज में बोलते हुए पहली बार सुना है.’’

संजय राउत ने यह भी कहा, ‘’इसी तरह हमारी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शानदार मैच खेलते हैं और कभी बांग्लादेश से हार जाते है तो चर्चा बांग्लादेश की ही होती है.’’ उन्होंने कहा, ‘’सत्ता है तो बहुमत आता है. बहुमत तो नरसिमा राव जी ने भी हासिल किया था, जबकि उनके पास आकड़े नहीं थे. बीजेपी के पास तो आंकड़े हैं.’’
यह भी पढ़ें- अविश्वास प्रस्ताव पर PM मोदी के भाषण को कांग्रेस ने बताया 'ड्रामा', टीडीपी बोली- यही अहंकार है राफेल, बेरोजगारी और डोकलाम, राहुल के सभी आरोपों का पीएम मोदी ने एक-एक करके ऐसे दिया जवाब अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष की हार के बाद शाह ने कहा- ये 2019 चुनाव की झलक है लोकसभा में राहुल ने पीएम को लगाया गले, देशभर के अखबारों ने कुछ यूं बनाई सुर्खियां
from india-news https://ift.tt/2zVgjJD
via IFTTT
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Saturday, July 21, 2018
मोदी ‘फ्रांस’ की तरह जीते, लेकिन राहुल ने दिल ‘क्रोएशिया’ की तरह जीत लिया- शिवसेना
Tags
# india-news
Share This
About MAHENDRA KUMAR
india-news
Labels:
india-news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
No comments:
Post a Comment