तिग्मांशु अच्छे निर्देशक ही नहीं बल्कि एक अच्छे अभिनेता भी हैं: चित्रांगदा सिंह - Letest News

Letest News

अंतर्राष्ट्रीय, बॉलीवुड, खेल समाचार सिर्फ ABP न्यूज़ पर. ताज़ी खबरें. ट्रेंडिंग न्यूज़.

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, July 20, 2018

तिग्मांशु अच्छे निर्देशक ही नहीं बल्कि एक अच्छे अभिनेता भी हैं: चित्रांगदा सिंह

<p style="text-align: justify;"><strong>मुंबई:</strong> तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में काम कर रही एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का कहना है कि उनके निर्देशन में काम करना दिलचस्प है. उन्होंने आगे कहा, "मैं फिल्म की शूटिंग के लिए उत्साहित रहती थी और मुझे लगता है कि जब हम ऐसी चीज करते हैं जो हमें पसंद होती है तब ऐसा होता है. तिग्मांशु धूलिया के साथ काम करना बेहद सही रहा क्योंकि वह केवल अच्छे निर्देशक ही नहीं बल्कि अच्छे अभिनेता भी हैं. इसलिए जब भी वह कुछ समझाते थे तो उनकी ब्रीफिंग न केवल एक निर्देशक के रूप में बल्कि एक अभिनेता के रूप में होती थी."</p> <p style="text-align: justify;">चित्रांगदा ने अपनी किरदार के बारे में कहा, "तिग्मांशु इस किरदार के बारे में अच्छे से जानते हैं इसलिए एक कलाकार के रूप में यह मेरे लिए सीखने का अनुभव रहा कि एक महिला जो कहती है कि 'हमें आपके बड़े भाई की रखेल कहते हैं' वह कैसे बैठेगी, वह कितना शर्माएगी, कितना हिचकेगी . इस तरह की चीजें हमें हमारे निर्देशक से सीखने को मिलती हैं."</p> <p style="text-align: justify;">बता दें कि यह फिल्म 27 जुलाई को रिलीज होगी. उनके साथ इस फिल्म में संजय दत्त, जिमी शेरगिल और माही गिल जैसे कलाकार हैं.</p> <code><iframe src="https://www.youtube.com/embed/p2PFt1uS780?ecver=1" width="854" height="480" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen"></iframe></code>

from bollywood https://ift.tt/2NuWXgp
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages