नई दिल्ली: लेफ्ट पार्टी सीपीआई ने लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुमला दोहराने और कुछ ‘गलत आंकड़ा’ पढ़ने का आरोप लगाया. प्रधानमंत्री के जवाब पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीपीआई महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि देश के लोग देश में ध्रुवीकरण करने की कोशिश को परास्त कर देंगे.

येचुरी ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री ने जुमला दोहराना और कुछ गलत आंकड़ा पढ़ना जारी रखा. अर्थव्यवस्था की हालत और लोगों की रोजी-रोटी की स्थिति जगजाहिर सचाई है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सहयोगियों का ही इस सरकार में कोई विश्वास नहीं है.

The PM continues to repeat jumlas and read out some fudged data. The status of the Economy and livelihood conditions of our people is a lived reality. People will defeat this economic assault and the frenzied polarisation of our society.
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) July 20, 2018
मोदी सरकार ने जीता अविश्वास प्रस्ताव आपको बता दें कि मोदी सरकार के खिलाफ पहला अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा में गिर गया है. सरकार को 325 वोट मिले, वहीं विपक्ष के खाते में सिर्फ 126 वोट आए. सदन में वोटिंग के दौरान 451 सांसद मौजूद थे. बीजेडी और शिवसेना के सांसद सदन से गैरहाजिर रहे. अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विपक्ष की हालत एकदम खराब दिखी. लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था.
from india-news https://ift.tt/2LrOzAP
via IFTTT
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Saturday, July 21, 2018
Home
india-news
अविश्वास प्रस्ताव हार: लेफ्ट नेता येचुरी ने कहा- ध्रुवीकरण की कोशिश को परास्त करेगी जनता
अविश्वास प्रस्ताव हार: लेफ्ट नेता येचुरी ने कहा- ध्रुवीकरण की कोशिश को परास्त करेगी जनता
Tags
# india-news
Share This
About MAHENDRA KUMAR
india-news
Labels:
india-news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
No comments:
Post a Comment